ये वफ़ा माँगे है तुम से न जफ़ा माँगे है

ये वफ़ा माँगे है तुम से न जफ़ा माँगे है

मेरी मासूम जबीं एक ख़ुदा माँगे है

दिल का हर ज़ख़्म मिरा दाद-ए-वफ़ा माँगे है

बे-गुनाही मिरी अब तुम से सज़ा माँगे है

दिल-ए-कम-बख़्त को देखो तो ये क्या माँगे है

एक बुत सब से अलग सब से जुदा माँगे है

इक उचटती सी नज़र एक तबस्सुम की किरन

दिल-ए-कम-ज़र्फ़ वफ़ाओं का सिला माँगे है

होश जाते रहे 'मुमताज़' के शायद लोगो

अस्र-ए-हाज़िर में वो जीने की दुआ माँगे है

(465) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554