सरफ़रोशों के चले लश्कर पे लश्कर देखिए
सरफ़रोशों के चले लश्कर पे लश्कर देखिए
अपनी पहली जंग-ए-आज़ादी का मंज़र देखिए
देखिए वो हिन्दुओं में वलवले बजरंग के
वो मुसलमानों में जोश-ए-ख़ून-ए-हैदर देखिए
वो महंतों के मठों में युद्ध की तय्यारियाँ
बन गए जोगी कई निरवान सफ़दर देखिए
ख़ानक़ाहों के जिगर-दारों में हंगाम-ए-जिदाल
पास-ए-क़ुरआँ पास-ए-तालीम-ए-पयम्बर देखिए
क़र्या क़र्या कूचे कूचे में वो जंगी माअ'रके
हर तरफ़ से आग बरसी जिन पे वो घर देखिए
(471) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मुनव्वर लखनवी