नक़ली फूल
मैं ने जब पहले-पहल देखा था
ये मुझे कितने भले लगते थे
तुम ने गुल-दान में रक्खा था इन्हें
थी मिरे कमरे की ज़ीनत इन से
और अब थक गईं आँखें मेरी
देखते देखते सूरत इन की
ये महकते हैं, न कुम्हलाते हैं
दिन इन्हें छू के निकल जाते हैं
काश मौसम की अमल-दारी में
ये भी पाबंद-ए-तग़य्युर होते
जब ये खिलते तो कोई चुन चुन कर
गूँधता इन की लड़ी जूड़े में
और जब उन पे ख़िज़ाँ आ जाती
फेंक देता मैं इन्हें कूड़े में
(342) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मुनीबुर्रहमान