हवाओं से उलझे शजर रात-भर

हवाओं से उलझे शजर रात-भर

लरज़ता रहा मेरा घर रात-भर

ज़रूर उस में माज़ी के आसेब हैं

सिसकता बहुत है खंडर रात-भर

मैं गिरता हूँ बिस्तर पे जब टूट कर

उदासी दबाती है सर रात-भर

बला अब मिरे शहर में आएगी

कि रोता है इक जानवर रात-भर

उसे भी मिरा ख़ौफ़ डसता रहा

मुझे भी रहा उस का डर रात-भर

(439) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554