नहीं कुछ और तो मुमकिन थी ख़ुद-कुशी फिर भी
नहीं कुछ और तो मुमकिन थी ख़ुद-कुशी फिर भी
है कोई बात कि जीता है आदमी फिर भी
ये तीरगी तो बस इक गर्दिश-ए-ज़मीं तक है
मगर ये रात जो हम से न कट सकी फिर भी
चमन लुटा है ख़ुद अहल-ए-चमन की साज़िश से
कली कली है मगर महव-ए-ख़्वाब सी फिर भी
किसी को पा के भी अक्सर गुमाँ ये होता है
कि जैसे रह गई बाक़ी कोई कमी फिर भी
हमीं पे यूरिश-ए-ज़ुल्मत हमीं हैं कुश्ता-ए-शब
हमीं हैं पेश-रव-ए-सुब्ह-ओ-रौशनी फिर भी
(462) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554