आइना ऐसा कभी देखा न था
आइना ऐसा कभी देखा न था
मेरे चेहरे में मिरा चेहरा न था
नींद लिपटी रह गई इस ख़्वाब से
दर-हक़ीक़त ख़्वाब जो अपना न था
इक पड़ोसी दूसरे से ना-बलद
बे-मुरव्वत शहर तो इतना न था
रौशनी का ये भी है इक तजरबा
मैं जहाँ भटका था अँधियारा न था
हाथ जो खोला तो बच्चा रो पड़ा
बंद मुट्ठी में कोई सिक्का न था
(423) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मुशताक़ सदफ़