कभी नसीब की भूले से भी सहर न हुई

कभी नसीब की भूले से भी सहर न हुई

बग़ैर हसरत-ओ-ग़म ज़िंदगी बसर न हुई

सहर क़रीब है शम-ए-हयात बुझती है

दयार-ए-ग़ैर में यारों को ही ख़बर न हुई

तुम्हें क़रीब से देखता तो ख़ुद को पहचाना

शुआ-ए-हसरत-ए-दिल हम पे बे-असर न हुई

कहाँ कहाँ न हुई दास्तान-ए-दिल रुस्वा

वो कू-ब-कू न हुई या कि दर-ब-दर न हुई

मरीज़-ए-इश्क़ का तो इस क़दर फ़साना है

दवा हो या कि दुआ कोई कारगर न हुई

उठाईं तोहमतें हम ने जहान-भर की मगर

ज़रा सी भूल की भी तुम से दरगुज़र न हुई

अगरचे मय-कदा में तिश्नगी ग़ज़ब की थी

हमारे वास्ते ही मेहरबाँ नज़र न हुई

(492) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554