उसे मुझ से मोहब्बत थी

एक दिल

जो मेरा मस्कन था

मुझे वहाँ से

दिल-ब-दर कर दिया गया

उसी लड़की के हुक्म पर

जिस का वो दिल था

उसे मुझ से मोहब्बत थी

इसी लिए

वो अपने हमराह

मुझे ले जाना नहीं चाहती थी

दिल-बदरी के बाइ'स

मैं उस के साथ

दफ़्न नहीं हो सका

(466) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554