तल्ख़ी-ए-नौ शकर-आमेज़ हुई जाती है
तल्ख़ी-ए-नौ शकर-आमेज़ हुई जाती है
ज़िंदगी और दिल-आवेज़ हुई जाती है
किस ने लफ़्ज़ों पे ये चुपके से कमंदें फेंकीं
जो ज़बाँ है वो कम-आमेज़ हुई जाती है
दस्त-ए-क़ातिल में नज़र आती है इक शाख़-ए-गुलाब
ज़िंदगी फिर भी तो ख़ूँ-रेज़ हुई जाती है
महमिल-ए-वक़्त में रौशन हैं फ़रासत के चराग़
फिर भी औहाम की लौ तेज़ हुई जाती है
जब से गुलफ़ाम-निगारिश हुए ग़ालिब के ख़ुतूत
शाख़-ए-तहरीर भी गुल-रेज़ हुई जाती है
तिश्नगी बन के छलक जाएँ न अल्फ़ाज़ कहीं
गुफ़्तुगू होंटों पे लबरेज़ हुई जाती है
अब धुँदलकों के सहारे हैं ग़नीमत 'मुतरिब'
रौशनी फ़ितरत-ए-चंगेज़ हुई जाती है
(504) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554