ख़मोशी की गिरह खोले सर-ए-आवाज़ तक आए

ख़मोशी की गिरह खोले सर-ए-आवाज़ तक आए

इशारा कोई तो समझे कोई तो राज़ तक आए

कोई अंजाम कब से मुंतज़िर है इक हाज़िर का

कोई रख़्त-ए-सफ़र बाँधे कोई आग़ाज़ तक आए

ज़मीन-ए-दिल ये जम जाने से कुछ हासिल नहीं होगा

ग़ुबार-ए-शौक़ से कह दो ज़रा परवाज़ तक आए

कोई महफ़िल बड़ी ख़ामोश है यादों से फिर कह दो

रबाब-ए-जाँ कोई छेड़े कोई दम-साज़ तक आए

किसी के नाम कर डाला था ख़्वाबों के जज़ीरे को

सफ़ीने अन-गिनत वर्ना निगाह-ए-नाज़ तक आए

(430) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554