यक़ीन आज भी वहम-ओ-गुमान में गुम है

यक़ीन आज भी वहम-ओ-गुमान में गुम है

ज़मीन जैसे कहीं आसमान में गुम है

ये आफ़्ताब भी किस ज़ाविए से ढलता है

ज़रा सी धूप लिए आन-बान में गुम है

दरीचे दूर हुए जाते हैं मकीनों से

सबा भी सिर्फ़ तवाफ़-ए-मकान में गुम है

मैं एक बुत हूँ अजाइब-घरों में रक्खा हुआ

मिरा वजूद मिरी दास्तान में गुम है

नतीजा फिर से कहीं मुल्तवी न हो जाए

मिरा सवाल तिरे इम्तिहान में गुम है

(439) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554