बसारतों पे भँवर इंकिशाफ़ करता है

बसारतों पे भँवर इंकिशाफ़ करता है

कि बुलबुले का समुंदर तवाफ़ करता है

अजीब भूल-भुलय्याँ है जुस्तुजू ख़ुद की

हर एक नक़्श-ए-क़दम इंहिराफ़ करता है

मज़ा तो जब है कि हम उस को ना ख़ुदा कर लें

हवा का रुख़ जो हमारे ख़िलाफ़ करता है

जिसे गुनाह की तौफ़ीक़ ही न हो ता-उम्र

उसे ख़ुदा न ज़माना मुआ'फ़ करता है

लहू की मार से बचिए कि जोश में आए

तो क़तरा क़तरा बदन में शिगाफ़ करता है

बला से रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल मिरी ग़ज़ल में नहीं

नुकीला लहजा घुटन को तो साफ़ करता है

(488) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554