ख़ुश्क आँखों से निकल कर आसमाँ पर फैल जा
ख़ुश्क आँखों से निकल कर आसमाँ पर फैल जा
ऐ ग़ुबार-ए-आरज़ू ता-हद्द-ए-मंज़र फैल जा
मोतियों की आब्रुएँ लूटने वाले बहुत
सीप के क़ैदी समुंदर-दर-समुंदर फैल जा
यूँ पलक पर जगमगाना दो घड़ी का ऐश है
रौशनी बन कर मिरे अंदर ही अंदर फैल जा
आ मिरे सीने से लग जा तू अगर सैलाब है
और ख़ुशबू है तो जा बस्ती में घर घर फैल जा
नक़्श-ए-पा पामाल राहों पर लगा देगा तुझे
रास्ते में गर्द की मानिंद उड़ कर फैल जा
(426) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मुज़फ़्फ़र हनफ़ी