क्या वस्ल की साअत को तरसने के लिए था

क्या वस्ल की साअत को तरसने के लिए था

दिल शहर-ए-तमन्ना तिरे बसने के लिए था

सहरा में बगूलों की तरह नाच रहा हूँ

फ़ितरत से मैं बादल था बरसने के लिए था

रोती हुई एक भीड़ मिरे गिर्द खड़ी थी

शायद ये तमाशा मिरे हँसने के लिए था

कुछ रात का एहसाँ है न सूरज का करम है

ग़ुंचा तो बहर-हाल बिकसने के लिए था

इस राह से गुज़रा हूँ जहाँ साँस न दे साथ

हर नक़्श-ए-कफ़-ए-पा मिरे डसने के लिए था

हर क़तरा मिरी आँख से बहने को था बेताब

हर ज़र्रा मिरे पाँव झुलसने के लिए था

(446) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554