ये इज़्तिराब देखना ये इंतिशार देखना

ये इज़्तिराब देखना ये इंतिशार देखना

सहर न हो कहीं ज़रा पस-ए-ग़ुबार देखना

ये ख़स्तगी का फ़ैज़ है कि जिस ने आँख मूँद कर

सिखा दिया मुझे बदन के आर-पार देखना

शिकस्त खा चुके हैं हम मगर अज़ीज़ फ़ातेहो

हमारे क़द से कम न हो फ़राज़-ए-दार देखना

गुज़र गई जो मौज उस की याद ही फ़ुज़ूल है

मगर हो उस का मुड़ के मुझ को बार बार देखना

मिरा ख़ुलूस देखना कि महव-ए-इंतिज़ार हूँ

उसे भला चुका हूँ कैफ़-ए-इंतिज़ार देखना

(459) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554