हक़ीक़तों से मगर मुन्हरिफ़ रहा न गया

हक़ीक़तों से मगर मुन्हरिफ़ रहा न गया

सो शहर-ए-ख़्वाब से अपना भी आब-ओ-दाना गया

हरीफ़-ए-ज़ात अजब थे कि उम्र भर ख़ुद को

बुरा समझते रहे पर बुरा कहा न गया

जो मुंतशिर हूँ तो हैरत न कर कि दरिया में

भँवर के बा'द किसी लहर में बहा न गया

अजीब लम्स था अब के जुनूँ के हाथों में

क़बा-ए-रंग में ख़ुश्बू से फिर रहा न गया

हवा मिज़ाज तिरे दर-ब-दर रहे ता उम्र

किसी भी दश्त किसी शहर में बसा न गया

ज़मीं से उड़ के ज़मीं तक पहुँच गई आख़िर

सरिश्त-ए-ख़ाक से अफ़्लाक में रहा न गया

(346) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554