किस ख़्वाब का असर है जो अब तक नज़र में है
किस ख़्वाब का असर है जो अब तक नज़र में है
मंज़िल की एक शबीह ग़ुबार-ए-सफ़र में है
समझो कि एक परतव-ए-मंज़र नहीं तमाम
है तीरगी वो राज़ जो ताब-ए-गोहर में है
दरिया की वुसअ'तों से जो ख़ाइफ़ रहे वो लोग
समझे नहीं कि एक किनारा भँवर में है
हम मंज़िल-ए-यक़ीं पे न ठहरे ये जान कर
ख़ल्क़-ए-ख़ुदा के साथ ख़ुदा भी सफ़र में है
रक़्साँ मिरी तलब में है रक़्क़ास-ए-काएनात
मेरी तलाश है जो दिल-ए-रह-गुज़र में है
हैरत वुफ़ूर-ए-शौक़ में तकमील की तरफ़
इक अक्स आइनों से गुरेज़ाँ सफ़र में है
(412) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554