हुजूम-ए-ग़म में किस ज़िंदा-दिली से

हुजूम-ए-ग़म में किस ज़िंदा-दिली से

मुसलसल खेलता हूँ ज़िंदगी से

क़रीब आते हैं लेकिन बे-रुख़ी से

पुराने दोस्त भी हैं अजनबी से

फ़रिश्ते दम-ब-ख़ुद इबलीस हैराँ

तवक़्क़ो ये कहाँ थी आदमी से

निज़ाम-ए-अस्र-ए-नौ ये कह रहा है

अंधेरे फैलते हैं रौशनी से

चले आए हरम से मय-कदे में

परेशाँ हो गए जब ज़िंदगी से

लगी है आग जब से गुलिस्ताँ में

बहुत डरने लगा हूँ रौशनी से

न हो जो तरजुमान-ए-वक़्त 'रज़्मी'

भला क्या फ़ाएदा उस शाइरी से

(460) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554