है तल्ख़-तर हयात इस शराब से

है तल्ख़-तर हयात इस शराब से

तू इश्क़ हार देगा इज्तिनाब से

कहानियाँ दहक रही हैं रात की

बदन उलझ रहे हैं माहताब से

ख़ुदा-ए-ख़्वाब ख़ेमा-ज़न था आँख में

सो दिल चटख़ रहा था इज़्तिराब से

मैं रौशनी के बीज बो के सो गया

चराग़ उग रहे हैं किश्त-ए-ख़्वाब से

रफू-गरो हम ऐसे ख़स्ता-तन यहाँ

उधड़ उधड़ के आएँगे सराब से

'रज़ा' ये ख़ुशबुओं का ज़ाइक़ा नहीं

जो रिस रहा है जिस्म के गुलाब से

(384) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554