इन्फ़िरादियत

तुम्हें ये उज़्र है

तुम को जो दी गई है ज़मीं

वो मुख़्तसर है बहुत

जो बाज़ुओं में समेटो तो वो सिमट जाए

इसी लिए हो तुम एहसास-ए-कम-तरी का शिकार

और उन को कितनी इरादत से देखते हो

जिन्हें

ज़मीं मिली है हुदूद-ए-निगाह से भी बहुत दूर दूर फैली हुई

सुनो

ज़मीं की वुसअत तो कोई चीज़ नहीं

जो नस्ल आएगी कल वो हदें न नापेगी

फ़क़त ये देखेगी

कि जो लताफ़त-ए-क़ल्ब-ओ-नज़र यहाँ पर है

क़रीब ओ दूर कहीं भी नहीं

कहीं भी नहीं

तुम अपने काँधों पे अपना ही सर तुलूअ करो

सफ़र शुरूअ करो

(422) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554