रखवाला

जाने किस जंगल से आ कर

भेड़ियों गीदड़ों, लोमड़ियों ने

तेरी हुदूद में अपने ठिकाने ढूँड लिए हैं

लेकिन तेरे घर में

कली कली को चूमता

तितली तितली आँख-मिचोली खेलता

मेमनों और ख़रगोशों को हम-राह लिए

इक नन्हा सा बच्चा

तुझ को अब भी शहर बनाए हुए है

(418) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554