''खेल जारी रहे''

बे-झिजक, बे-ख़तर

बे-धड़क वार कर

मेरी गर्दन उड़ा

और ख़ूँ से मिरे कामयाबी के अपनी नए जाम भर

छीन ले हुस्न-ओ-ख़ूबी, अना, दिलकशी

मेरे लफ़्ज़ों में लिपटा हुआ माल-ओ-ज़र

मेरी पोरों से बहती हुई रौशनी

मेरे माथे पे लिक्खे हुए सब हुनर

तुझ से शिकवा नहीं

ऐ अदू मेरे मैं तेरी हमदर्द हूँ

तेरी बे-चेहरगी मुझ को भाती नहीं

तुझ से कैसे कहूँ!!!

तुझ से कैसे कहूँ! क़त्ल करना मुझे तेरे बस में नहीं

(और हो भी अगर, तेरी कम-माएगी मा मुदावा नहीं)

हाँ मगर तेरी दिल-जूई के वास्ते

मेरी गर्दन पे यूँ तेरा ख़ंजर रहे

(तेरी दानिस्त में)

खेल जारी रहे

(534) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554