मोहब्बत की वो आहट पा न जाए

मोहब्बत की वो आहट पा न जाए

अदाओं में तकल्लुफ़ आ न जाए

तिरी आँखों में आँखें डाल दी हैं

करें क्या जब तुझे देखा न जाए

कहीं ख़ुद भी बदलता है ज़माना

ज़बरदस्ती अगर बदला न जाए

मोहब्बत राह चलते टोकती है

किसी दिन ज़द में तू भी आ न जाए

वहाँ तक दीन के साथी हज़ारों

जहाँ तक हाथ से दुनिया न जाए

तिरे जोश-ए-करम से डर रहा हूँ

दिल-ए-दर्द-आश्ना इतरा न जाए

कहाँ तुम दर्द-ए-दिल ले कर चले 'नजम'

मिज़ाज-ए-दर्द-ए-दिल पूछा न जाए

(441) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554