उम्मीद-वार-ए-लुत्फ़ नहीं हैं किसी से हम

उम्मीद-वार-ए-लुत्फ़ नहीं हैं किसी से हम

मायूस इस लिए भी नहीं ज़िंदगी से हम

उन की जफ़ाएँ सह न सके ख़ुश-दिली से हम

क्या सुल्ह कर सकेंगे ग़म-ए-ज़िंदगी से हम

हैं मस्त और बे-ख़ुद-ओ-सरशार आज तक

इक रोज़ क्या मिले थे किसी अजनबी से हम

वो अब हमारे पहलू में बैठे हुए हैं 'दर्द'

डर ये है मर न जाएँ कहीं इस ख़ुशी से हम

(455) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554