बिजलियों की हँसी उड़ाने को

बिजलियों की हँसी उड़ाने को

ख़ुद जलाता हूँ आशियाने को

रो रहा है अगरचे दिल फिर भी

मुस्कुराता हूँ मुस्कुराने को

मुतलक़न दिलकशी न थी उस में

कौन सुनता मिरे फ़साने को

छीन ली उस ने ताक़त-ए-परवाज़

आग लग जाए आशियाने को

'शाद' इतना ही हम समझते हैं

हम समझते नहीं ज़माने को

(409) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554