हयात है कि मुसलसल सफ़र का आलम है

हयात है कि मुसलसल सफ़र का आलम है

हर एक साँस में वहशी ग़ज़ाल का रम है

जहाँ अज़ल से घटा-टोप ज़ुल्मतें हैं मुहीत

वहाँ भी आज फ़रोज़ाँ निगाह-ए-आदम है

उन्हीं के ख़ून से दमकेगा कल रुख़-ए-गीती

हयात जिन के लिए आज साग़र-ए-सम है

उसी की आँच से पिघलेगा ज़िंदगी का जुमूद

जो सोज़ आज ब-ज़ाहिर दिलों में कम कम है

जहान-ए-सोज़ है मेरे ख़ुनुक तरानों में

मैं वो शरार हूँ जिस पर रिदा-ए-शबनम है

न जाने जाग उठे 'शाद' कब नसीब-ए-जहाँ

बहुत दिनों से मिज़ाज-ए-हयात बरहम है

(432) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554