नारवा है किसी की हमराही

नारवा है किसी की हमराही

राह में जा रहा हूँ तन्हा ही

फिर भी कैसा नफ़ीस धोका है

रंग-ओ-बू है अगरचे धोका ही

दिल तिरी याद में तड़पता है

जैसे बे-आब हो कोई माही

फ़ैज़ साक़ी का आम था हर-चंद

हम को रहना मगर था प्यासा ही

आदमी तो फ़क़ीर ही सा है

ठाट हैं 'शाद' के मगर शाही

(388) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554