तिरा तज़्किरा सू-ब-सू क्यूँ करें हम

तिरा तज़्किरा सू-ब-सू क्यूँ करें हम

मोहब्बत को बे-आबरू क्यूँ करें हम

लिखी है मुक़द्दर में ना-कामयाबी

करें तो ग़म-ए-आरज़ू क्यूँ करें हम

अगर रंग-ओ-बू इस चमन का है फ़ानी

नज़र माइल-ए-रंग-ओ-बू क्यूँ करें हम

हसीनों का पास-ए-वफ़ा ग़ैर-मुमकिन

हसीनों से ये आरज़ू क्यूँ करें हम

अदावत ही जब हासिल-ए-दोस्ती है

मोहब्बत की फिर आरज़ू क्यूँ करें हम

करें क्यूँ तुम्हारे सितम की शिकायत

मोहब्बत को बे-आबरू क्यूँ करें हम

अगर 'शाद' हम ख़ुद ही खोए हुए हैं

किसी और की जुस्तुजू क्यूँ करें हम

(425) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554