कुछ इस अदा से हमें ग़म-गुसार मिलते हैं

कुछ इस अदा से हमें ग़म-गुसार मिलते हैं

हज़ार ज़ख़्म पस-ए-ए'तिबार मिलते हैं

शब-ए-फ़िराक़ की वहशत न पूछिए हम से

हम अपने हिज्र से दीवाना-वार मिलते हैं

ये शहर-ए-ज़ख़्म-फ़रोशां है हाए क्या कीजे

कि पा-ए-गुल भी यहाँ ख़ार ख़ार मिलते हैं

वो जिन की कोख में शौक़-ए-ख़िरद पनपता है

वो वलवले भी जुनूँ का शिकार मिलते हैं

सजा के रखते हैं जिन को चमक की ख़्वाहिश में

वो आइने भी हमें दाग़-दार मिलते हैं

हमें उन्ही से तवक़्क़ो' है 'नाज़' मंज़िल की

जो रास्ते हमें बन कर ग़ुबार मिलते हैं

(460) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554