अब अहल-ए-दिल हैं कि नायाब होते जाते हैं

अब अहल-ए-दिल हैं कि नायाब होते जाते हैं

ग़ुबार-ए-ख़ातिर-ए-अहबाब होते जाते हैं

तुम्हारे आने से कुछ इज़्तिराब कम होता

ये क्या कि और भी बेताब होते जाते हैं

सुकूँ-मआब समझते थे जिन किनारों को

सिमट के हल्क़ा-ए-गिर्दाब होते जाते हैं

हमें भी रात को दिन कहना आता जाता है

कि हम भी हामिल-ए-आदाब होते जाते हैं

हमें मिले न मिले ज़िंदगी मगर 'निकहत'

सुना है ज़ीस्त के अस्बाब होते जाते हैं

(432) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554