ऐ मौज-ए-सबा सोज़-ए-मुजस्सम उसे कहना

ऐ मौज-ए-सबा सोज़-ए-मुजस्सम उसे कहना

मुमकिन है वो पूछे मिरा आलम उसे कहना

चाहा मिरे हालात ने पैहम उसे कहना

लेकिन न हुई प्यार की लौ कम उसे कहना

इक हम ही नहीं शाकी-ए-आलम उसे कहना

अब अहल-ए-तरब को भी है ये ग़म उसे कहना

शायद कभी पड़ जाए किसी तौर ज़रूरत

मिलते हैं सर-ए-राहगुज़र हम उसे कहना

तू किस लिए नाराज़ हुआ अहल-ए-वफ़ा से

दुनिया तो हमेशा से है बरहम उसे कहना

कहना तो बहुत कुछ है मगर मस्लहत-ए-वक़्त

बे-आब से हैं शोला-ओ-शबनम उसे कहना

माना कि मिरे दम से नहीं बज़्म की रौनक़

फिर भी तो ग़नीमत है मिरा दम उसे कहना

(396) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554