ये मेरे पास जो चुप-चाप आए बैठे हैं

ये मेरे पास जो चुप-चाप आए बैठे हैं

हज़ार फ़ित्ना-ए-महशर उठाए बैठे हैं

अदू से बज़्म-ए-अदू में लड़ा रहे हो निगाह

नहीं ख़याल कि अपने पराए बैठे हैं

कहीं न उन की नज़र से नज़र किसी की लड़े

वो इस लिहाज़ से आँखें झुकाए बैठे हैं

कोई हसीं नज़र आया ये बे-क़रार हुए

जनाब-ए-'नूह' को हम आज़माए बैठे हैं

(378) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554