यूँ न मेरी बात मानी जाएगी

यूँ न मेरी बात मानी जाएगी

ख़ूब जांची ख़ूब छानी जाएगी

आते आते राह पर वो आएँगे

जाते जाते बद-गुमानी जाएगी

उन से हम कह देंगे अपने दिल की बात

और क्या होगा न मानी जाएगी

आज ही तो हम ने पी बरसों के ब'अद

आज ही क्या सरगिरानी जाएगी

ये हमें ऐ 'नूह' क्या मालूम था

जल्द दीवानी जवानी जाएगी

(373) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554