हवा को आवारा कहने वालो

हवा को आवारा कहने वालो

कभी तो सोचो, कभी तो लिक्खो

हवाएँ क्यूँ अपनी मंज़िलों से भटक गई हैं

न उन की आँखों में ख़्वाब कोई

न ख़्वाब में इंतिज़ार कोई

अब उन के सारे सफ़र में सुब्ह-ए-यक़ीन कोई

न शाम-ए-सद-ए'तिबार कोई

न उन की अपनी ज़मीन कोई न आसमाँ पर कोई सितारा

न कोई मौसम न कोई ख़ुश्बू का इस्तिआरा

न रौशनी की लकीर कोई, न उन का अपना सफ़ीर कोई

जो उन के दुख पर किताब लिक्खे

मुसाफ़िरत का अज़ाब लिखे

हवा को आवारा कहने वालो

कभी तो सोचो!

(488) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554