वो ख़्वाब ख़्वाब फ़ज़ा-ए-तरब नहीं आई

वो ख़्वाब ख़्वाब फ़ज़ा-ए-तरब नहीं आई

अजीब ही थी वो शब फिर वो शब नहीं आई

जो जिस्म ओ जाँ से चली जिस्म ओ जाँ तलक पहुँची

वो मौज-ए-गर्मी-ए-रुख़्सार-ओ-लब नहीं आई

तो फिर चराग़ थे हम बे-चराग़ रातों के

पलट के गुज़री हुई रात जब नहीं आई

अजब थे हर्फ़ की लज़्ज़त में जलने वाले लोग

कि ख़ाक हो गए ख़ू-ए-अदब नहीं आई

जो अब्र बन के बरसती है रूह-ए-वीराँ पर

बहुत दिनों से वो आवाज़-ए-रब नहीं आई

सदा लगाएँ और अपना मज़ाक़ उड़वाएँ

ये अहल-ए-दर्द पे उफ़्ताद कब नहीं आई

किया है अपने ही क़दमों ने पाएमाल बहुत

ये हम में कज-कुलही बे-सबब नहीं आई

(425) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554