मर्सिया

उदास यादों की मुज़्महिल रात बीत भी जा

कि मेरी आँखों में अब लहू है न ख़्वाब कोई

मैं सब दिए ताक़-ए-आरज़ू के बुझा चुका हूँ

तू ही बता अब

कि मर्ग-ए-महताब ओ ख़ून-ए-अंजुम पे नज़्र क्या दूँ

न मेरा माज़ी न मेरा फ़र्दा

बिखर गई थी जो ज़ुल्फ़ कब की सँवर चुकी है

और आने वाली सहर भी आ कर गुज़र चुकी है

उदास यादों की मुज़्महिल रात बीत भी जा!

(388) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554