ख़्वाब ताबीर के असीर न थे

ख़्वाब ताबीर के असीर न थे

रहगुज़र थे ये राहगीर न थे

रहनुमा थे कभी वो सच है मगर

ये भी सच है कि मेरे पीर न थे

हम ने ज़िंदाँ की बाग़बानी की

मौसम-ए-गुल के हम असीर न थे

पत्थर आए थे आईने बन के

वर्ना हम इतने बे-ज़मीर न थे

अपना अंदाज़-ए-ज़ीस्त है 'पैग़ाम'

ये तमाशे थे ना-गुज़ीर न थे

(383) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554