पहले तो बहुत गर्दिश-ए-दौराँ से लड़ा हूँ

पहले तो बहुत गर्दिश-ए-दौराँ से लड़ा हूँ

अब किस की तमन्ना है जो मक़्तल में खड़ा हूँ

गो क़द्र मिरी बज़्म-ए-सुख़न में नहीं लेकिन

हीरे की तरह फ़न की अँगूठी में जड़ा हूँ

ख़ैरात में बाँटे थे जहाँ मैं ने सितारे

ख़ुद आज वहीं कासा-ए-शब ले के खड़ा हूँ

होता कोई पत्थर भी तो काम आता जुनूँ के

टूटा हुआ शीशा हूँ सर-ए-राह पड़ा हूँ

सिमटूँ तो किसी सीप के सीने में समा जाऊँ

ऐ 'प्रेम' जो फैलूँ तो समुंदर से बड़ा हूँ

(475) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554