आँख-मिचोली

दिल के दरवाज़े पर किस ने दस्तक दी है?

कोई नहीं है!

अंदर बाहर इतनी गहरी इतनी बोझल

ख़ामोशी है

जैसे फ़ज़ा का दम घुट जाए

लेकिन देखो दूर कहीं से

गोरे नंगे और कुँवारे दो पैरों में

उजली उजली चाँदी की ज़ंजीरें पहने

ज़ीना चढ़ती आई अचानक

छम-छम करती एक पुरानी याद कि जिस से

सहम गए सोचों के साए

जैसे क़ब्रिस्तान से उठ कर

रूह किसी की आए

और फिर आँख झपकते खो जाए!

(403) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554