बड़ा चक्कर लगाएँ

किसी दिन आ

पुरानी खाईयों को पार कर के

दलदलों में पाँव रक्खें

नर्सलों को काट डालें

पेश-ए-मंज़र के लिए रस्ता बनाएँ

आ किसी दिन

धुँद में जकड़ी हुई

काँटों भरी ये बाड़

जिस में वक़्त की बिजली रवाँ है

जो ज़मीं ओ आसमाँ को

काटती है

बीच से

उस को हटाएँ

आ किसी दिन

झूलते पुल से उतर कर

नक़्शा-ए-तक़वीम में

पुर-पेच कोहसारों के अंदर

झाग उड़ाती

शोर करती

बल पे बल खाती नदी में

ग़ोता-ज़न हों

तैरते जाएँ!

किसी दिन आ

बड़ा चक्कर लगाएँ!!

(343) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554