सोचिए गर्मी-ए-गुफ़्तार कहाँ से आई

सोचिए गर्मी-ए-गुफ़्तार कहाँ से आई

लब-ब-लब ख़्वाहिश-ए-इज़हार कहाँ से आई

किस हिना-हाथ से आँगन है मोअत्तर इतना

वक़्त-ए-ख़ुश साअ'त-ए-बेदार कहाँ से आई

हाँ ये मुमकिन है नया मोड़ हो फूलों जैसा

फिर ये पाज़ेब की झंकार कहाँ से आई

ख़ून में नश्शा-ए-इज़हार का ख़ंजर पैवस्त

दरमियाँ चुप की ये तलवार कहाँ से आई

हम ख़राबे के मुसाफ़िर हैं हमारे दिल में

आरज़ू-ए-दर-ओ-दीवार कहाँ से आई

सोचता हूँ कि ख़ुश-अंदाज़ दिलों में ऐ 'राज़'

शोरिश-ए-ख़ू-ए-दिल-आज़ार कहाँ से आई

(531) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554