सर-ब-सर एक चमकती हुई तलवार था मैं

सर-ब-सर एक चमकती हुई तलवार था मैं

मौज-ए-दरिया से मगर बर-सर-ए-पैकार था मैं

मैं किसी लम्हा-ए-बे-वक़त का इक साया था

या किसी हर्फ़-ए-तही-इस्म का इज़हार था मैं

एक इक मौज पटख़ देती थी बाहर मुझ को

कभी इस पार था मैं और कभी उस पार था मैं

उस ने फिर तर्क-ए-तअल्लुक़ का भी मौक़ा न दिया

घटते रिश्तों से कि हर-चंद ख़बर-दार था मैं

इस तमाशे में तअस्सुर कोई लाने के लिए

क़त्ल 'बानी' जिसे होना था वो किरदार था मैं

(476) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554