जो निहायत मेहरबाँ है और निहाँ रक्खा गया

जो निहायत मेहरबाँ है और निहाँ रक्खा गया

माँ की सूरत में उसी का तर्जुमाँ रक्खा गया

इन किनारों से किनारे हो न पाए हम-कनार

ख़ाम मिट्टी के घड़े को राज़-दाँ रक्खा गया

हिज्र को इस वास्ते शोहरत ज़ियादा मिल गई

आरज़ू-ए-वस्ल को बे-हद गिराँ रक्खा गया

ख़ाक से उठ कर कहीं आबाद होना है हमें

इस लिए इतना कुशादा आसमाँ रक्खा गया

लग नहीं सकती है 'रख़्शंदा-नवेद' उस के गले

ख़ुद मिरे पत्थर बदन को दरमियाँ रक्खा गया

(482) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554