बहारें और वो रंगीं नज़ारे याद आते हैं

बहारें और वो रंगीं नज़ारे याद आते हैं

वो दिलकश वादियाँ वो माह-पारे याद आते हैं

मोहब्बत के वो जाँ-परवर सहारे याद आते हैं

तिरी आग़ोश में जो दिन गुज़ारे याद आते हैं

वो मौसम वो समाँ वो दिन वो सुब्ह-ओ-शाम वो रातें

वो हँसते नाचते गाते सितारे याद आते हैं

वो झीलें वो चमन वो ग़ुंचा-ओ-गुल और वो सब्ज़ा

मिरे दिल को वो मंज़र प्यारे प्यारे याद आते हैं

मसर्रत-बख़्श था कितना तरन्नुम आबशारों का

वो लहरें वो सुकूँ-परवर किनारे याद आते हैं

वो जल्वे हुस्न के वो शाहिद-ए-रंगीं की रा'नाई

शबाब-ए-कैफ़-ओ-मस्ती के वो धारे याद आते हैं

वो ज़ुल्फ़ें वो अदाएँ और वो रंग-ए-लब-ओ-आरिज़

ग़ज़ालीं अँखड़ियों के वो इशारे याद आते हैं

नशात-ए-रूह ऐ मेरी बहार-ए-ज़िंदगी मुझ को

तिरे पहलू में जो लम्हे गुज़ारे याद आते हैं

(516) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554