अपनों के दरमियान सलामत नहीं रहे

अपनों के दरमियान सलामत नहीं रहे

दीवार-ओ-दर मकान सलामत नहीं रहे

नफ़रत की गर्द जम्अ निगाहों में रह गई

उल्फ़त के क़द्र-दान सलामत नहीं रहे

रौशन हैं आरज़ू के बहुत ज़ख़्म आज भी

ज़ख़्मों के कुछ निशान सलामत नहीं रहे

ऐसा नहीं कि सिर्फ़ यक़ीं दर-ब-दर हुआ

दिल के कई गुमान सलामत नहीं रहे

महफ़ूज़ बाम-ओ-दर हैं सदाक़त के आज भी

धोके के पानदान सलामत नहीं रहे

अपनों से अपने लहजे में बातों का है कमाल

कुछ शख़्स बद-ज़बान सलामत नहीं रहे

वो लोग बे-अदब थे 'कँवल' बे-ख़ुलूस थे

हम जैसे बे-ज़बान सलामत नहीं रहे

(540) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554