परिंदे होते अगर हम हमारे पर होते

परिंदे होते अगर हम हमारे पर होते

ज़रा सी देर में इक दूसरे के घर होते

बला से हिज्र की रातें तवील-तर होतीं

मगर न वस्ल के दिन इतने मुख़्तसर होते

हम अपने मरकज़-ओ-मेहवर से कट गए वर्ना

उस एक दर के जो होते न दर-ब-दर होते

तुम्हारी चाह में इतना तो हम से हो सकता

तुम्हारी राह में फूलों भरा शजर होते

अमीर-ए-दश्त का सुनसान रास्ता होता

और एक शाम को हम दोनों हम-सफ़र होते

(685) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554