हाथ में ख़ंजर आ सकता है

हाथ में ख़ंजर आ सकता है

या फिर साग़र आ सकता है

आँखें ज़ख़्मी हो सकती हैं

ज़र्रा उड़ कर आ सकता है

छत के ऊपर सोने वाले

सूरज सर पर आ सकता है

ख़्वाब में आने वाला इक दिन

ख़्वाब से बाहर आ सकता है

काला जादू करने वाला

मशअल ले कर आ सकता है

सारे मंज़र छुप सकते हैं

ऐसा मंज़र आ सकता है

शायद कोई आने वाला

लम्हा बेहतर आ सकता है

घर का रस्ता भूलने वाला

चौराहे पर आ सकता है

मिट्टी हिजरत कर सकती है

दरिया चल कर आ सकता है

(878) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554