हुस्न-ए-बज़्म-ए-मिसाल में क्या है

हुस्न-ए-बज़्म-ए-मिसाल में क्या है

आईने के ख़याल में क्या है

देखती क्या है ऐ निगाह-ए-करम

मेरे दस्त-ए-सवाल में क्या है

तू नहीं है तो कौन है मुझ में

फ़र्क़ हिज्र ओ विसाल में क्या है

इन्क़िलाबात-ए-ज़िंदगी क्या हैं

गर्दिश-ए-माह-ओ-साल में क्या है

आप दामन-कशाँ गुज़रते हैं

रहगुज़ार-ए-ख़याल में क्या है

बात इज़हार-ए-हाल में क्या थी

राज़ इख़्फ़ा-ए-हाल में क्या है

(517) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554