रहना हर दम बुझा बुझा सा कुछ
रहना हर दम बुझा बुझा सा कुछ
हो गया दिल का मश्ग़ला सा कुछ
तेरी ज़ुल्फ़ों का मेरी वहशत का
मिलता-जुलता है सिलसिला सा कुछ
हम से मिलने को इक ज़माना मिला
तेरा मिलना था सानेहा सा कुछ
ऐसा उजड़ा सनम-कदा दिल का
हो गया ख़ाना-ए-ख़ुदा सा कुछ
दिल के सहरा में आ निकलता है
अब भी कोई गुरेज़-पा सा कुछ
लुत्फ़-ए-दीवानगी नहीं आया
बज़्म में लोग थे शनासा कुछ
(468) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रसा चुग़ताई