तेरे आने का इंतिज़ार रहा

तेरे आने का इंतिज़ार रहा

उम्र भर मौसम-ए-बहार रहा

पा-ब-ज़ंजीर ज़ुल्फ़-ए-यार रही

दिल असीर-ए-ख़याल-ए-यार रहा

साथ अपने ग़मों की धूप रही

साथ इक सर्व-ए-साया-दार रहा

मैं परेशान-हाल आशुफ़्ता

सूरत-ए-रंग-ए-रोज़गार रहा

आइना आइना रहा फिर भी

लाख दर-पर्दा-ए-गुबार रहा

कब हवाएँ तह-ए-कमंद आईं

कब निगाहों पे इख़्तियार रहा

तुझ से मिलने को बे-क़रार था दिल

तुझ से मिल कर भी बे-क़रार रहा

(862) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554